{"_id":"61b79de34b235f205d390826","slug":"construction-work-kathua-news-jmu249771859","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस लाख के विकास कार्य का नगर परिषद के प्रधान ने करवाया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीस लाख के विकास कार्य का नगर परिषद के प्रधान ने करवाया शुभारंभ
विज्ञापन
वार्ड 10 से वार्ड 13 को जाने वाले मार्ग का निर्माण शुरू करवाते नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा। संवाद
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। विभिन्न वार्डो में विकास के कार्यों को जारी रखते हुए नगर परिषद ने वार्ड-16 में डीप ड्रेन कवर्ड नाले और वार्ड-10 से 13 को जोड़ने वाली सड़क को पक्की बनाए जाने के काम शुरू कराया। सोमवार को नगर परिषद प्रधान नरेश शर्मा ने 30 लाख की लागत से बनने वाली गली व नाली का निर्माण कार्य शुरू कराया।
नरेश शर्मा ने कहा कि तीन वर्ष पूर्व प्रधान का कार्यभार संभालने के बाद से ही वह लगातार शहर के विकास के लिए प्रयास कर रहे है। इसमें उन्हें काफी सफलता भी मिली है। अपने तीन साल के कार्यकाल के दौरान करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि अब तक लोगों की सुविधा के साथ रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। अभी उनका दो वर्ष का कार्यकाल बचा हुआ है। उनका प्रयास होगा कि शहर के किसी भी वार्ड में गली न होने से जहां गंदगी का साम्राज्य से लोगों को मुक्ति मिले। इसी के तहत आज दस लाख की लागत से हाईवे से सटे वार्ड-16 में डीप ड्रेन कवर्ड नाले का निर्माण शुरू कराया गया है। इससे यहां सफाई की व्यवस्था बेहतर होगी। साथ ही गली भी आवागमन के लिए बेहतर हो जाएगी।
इसके अलावा बीस लाख की लागत से शहर के वार्ड 10 से वार्ड 13 को जोड़ने वाली सड़क को भी पक्का बनाया जा रहा है। शहर में होने के बावजूद अभी तक कच्ची होने के कारण यहां रहने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। पक्की सड़क के बन जाने से यहां रहने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। साथ ही शहर के पारलीवंड से हाईवे पर जाने वाले लोगों को भी एक अतिरिक्त मार्ग की सहूलियत मिल पाएगी।
विज्ञापन
वार्ड 16 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पार्षद पुष्पा देवी ने उनके वार्ड की सुध लेने पर नरेश शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि नाले के निर्माण से उनके वार्ड की सबसे बड़ी समस्या का समाधान होने जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि नगर परिषद के प्रधान उनके वार्ड की अन्य समस्याओं के समाधान में उनका इसी प्रकार से सहयोग जारी रखेंगे।