{"_id":"ce593290d327c94e76e199aa422e38db","slug":"considerable-enthusiasm-in-women-for-karwachauth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं में करवाचौथ के लिए खासा उत्साह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं में करवाचौथ के लिए खासा उत्साह
कठुआ/बिलावर/बसोहली /अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति की लंबी उम्र की दुआ करने के लिए अभी से तैयारी तेज हो गई है। करवाचौथ के पर्व से पूर्व महिलाओं ने बाजार में जमकर खरीदारी की। महिलाओं में खरीदारी का उत्साह इस कदर दिखा कि चूड़ियों और फेनियों के लिए दुकानों पर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा।
विज्ञापन
इसके साथ ही महिलाओं के साथ युवतियों ने मेहंदी लगवाना शुरू कर दिया है। नवविवाहित जोड़ों में करवाचौथ के लिए खासा उत्साह दिखाई पड़ रहा है। करवाचौथ के पर्व में अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में महिलाओं के लिए खास स्थान रखने वाले पर्व के लिए दुकानों पर भी खास सामान आया है।
विज्ञापन
कांच की चूड़ियों की जगह चाइना और बाहरी राज्यों से आए सामान की खरीद अधिक हो रही है। वहीं पारंपरिक फेनियों के साथ पैक्ड फेनियों की खरीद भी महिलाओं की पसंद में शामिल हैं। दुकानदारों की मानें तो इस बार करवाचौथ पर बाहरी राज्यों से आए सामान की खरीद पर अधिक मुनाफा मिल रहा है।
विज्ञापन
बिलावर में करवाचौथ के लिए महिलाएं रंग-बिरंगी चूड़ियों की खूब खरीददारी कर रही हैं। गौरतलब है कि सुहाग की रक्षा और दीर्घ आयु की कामना के लिए महिलाएं करवाचौथ का यह व्रत हर साल बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ मनाती हैं। पूरा दिन सज-संवर कर और निर्जल रहकर वह भगवान से अपने पति की दीर्घ आयु की कामना करती हैं।
शाम को चांद के आकाश में नजर आने के बाद उसे अर्घ देने के बाद ही वह पति के हाथों जल ग्रहण करती हैं। इस व्रत को धूमधाम से मनाने के लिए इन दिनों महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं।
करवाचौथ का त्योहार नजदीक आते ही बसोहली के बाजार भी गुलजार हो गए हैं। बसोहली के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में महिलाएं शृंगार प्रसाधन का सामान खरीदने के लिए बाजार में उमड़ रही है। दुकानदार भी त्योहार को लेकर उत्साहित हैं। फेनियों और मिठाइयों की खरीदारी भी जमकर की जा रही है।