फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Congressmen paid tribute to the dead farmers

मृत किसानों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
Congressmen paid tribute to the dead farmers
चडवाल में कैंडल मार्च निकालते यूथ कांग्रेस के नेता व लोग। - संवाद। - फोटो : KATHUA
हीरानगर। नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन में मरे किसानों को श्रद्धांजलि के लिए यूथ कांग्रेस ने शनिवार शाम को चड़वाल में कैंडल मार्च निकाला। मांग की कि इन किसानों के परिवार के लोगों को सरकार आर्थिक सहायता दे। मार्च में विशेष तौर पर शामिल जिला अध्यक्ष रोमी शर्मा ने कहा सरकार की ओर से थोपे गए बिलों के खिलाफ आंदोलन में 700 से भी अधिक किसानों ने शहादत पाई है। उनकी शहादत के लिए जिम्मेदार लोगों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। इन किसानों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर देश के हर नागरिक को जुल्म के खिलाफ संघर्ष की ताकत दी है। इनके बलिदान को कभी नहीं भूला जाएगा। उन्होंने कहा किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले किसानों के परिवारों को केंद्र सरकार आर्थिक सहायता देकर उनका सम्मान करे। विधानसभा अध्यक्ष रोमी अंडोत्रा ने कहा अन्नदाता का सम्मान पूरे देश का सम्मान है। जिन किसानों ने अपने सम्मान के लिए अपने अधिकारों के लिए आंदोलन किया हम उन्हें नमन करते हैं। मार्च में जिला महासचिव गगनदीप, बिलावर विधानसभा अध्यक्ष निखिल अबरोल, महासचिव सेंटी वर्मा, महासचिव दीपक शर्मा, पंच प्रदीप शर्मा, रोहित शर्मा, रमण कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed