फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Congress government will be formed in the state under the leadership of Azad: Subhash

प्रदेश में आजाद के नेतृत्व में बनेगी कांग्रेस सरकार : सुभाष

विज्ञापन
Congress government will be formed in the state under the leadership of Azad: Subhash
हीरानगर। विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट के चलते कांग्रेस ने उपमंडल में गतिविधियां तेज कर दी हैं। रविवार को पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता ने चार गांवों में बैठकें की। मढ़ीन तहसील स्थित गांव खानपुर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व में कांग्रेस की मजबूत सरकार बनेगी। वह प्रदेश के हर नागरिक की पहली पसंद हैं और हमें भी पूरा भरोसा है कि वह पार्टी को शिखर पर ले जा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा गुलाम नबी आजाद के मुख्यमंत्री कार्यकाल में रहबर ऐ तालीम, रहबर ऐ जरात जैसी योजनाओं के तहत हजारों युवाओं को रोजगार मिले। रोशनी एक्ट के तहत गरीब किसानों को जमीनों पर अधिकार मिले। कई बड़ी परियोजनाओं को शुरू किया। इन सब विकास कार्यों को लोग आज भी नहीं भूले हैं। हम भी सौभाग्यशाली हैं जो उनके नेतृत्व में काम करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को रोकने में केंद्र सरकार पूरी तरह से विफल रही है। जिससे लोगों में सरकार की नीतियों को लेकर भारी रोष है और लोगों ने इस सरकार को बदलने का मन बना लिया है। बैठक के दौरान सरपंच विनय शर्मा, गगनदीप, जुगल बाली, रमेश कुंडल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed