{"_id":"615f4ce98ebc3ea661105650","slug":"condolence-kathua-news-jmu245307531","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में बौखलाए आतंकी बना रहे मासूमों को निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में बौखलाए आतंकी बना रहे मासूमों को निशाना
विज्ञापन
हीरानगर के गरनैडी में सुरेंद्र कुमार को श्रद्धांजलि देते पूर्व उपमुख्यमंत्री। - विज्ञप्ति।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। कश्मीर में बौखलाए आतंकवादी मासूमों को निशाना बना रहे हैं। पाकिस्तान के पिट्ठू यहां तालिबान बनाना चाहते हैं, जिसमें वह कभी कामयाब नहीं होंगे। पाकिस्तान खुद टूटेगा और नक्शे से उसका नामोनिशान मिट जाएगा।
यह शब्द पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने वीरवार को कंडी क्षेत्र के गांव गरनैड़ी के शहीद ग्रेनेडियर सुरेंद्र कुमार के 21वें शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहे। कश्मीर के बारामूला में वर्ष 2002 में आतंकियों से लोहा लेते हुए सुरेंद्र कुमार ने देश की खातिर प्राणों की आहुति दे दी थी। हर वर्ष उनकी याद में यहां शहीदी दिवस मनाया जाता है। पूर्व उपमुख्यमंत्री वीरवार को आयोजित कार्यक्रम में विशेष तौर पर मौजूद रहे।
शहीद की प्रतिमा पर पुष्प माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उन्होंने कहा कि कश्मीर में आतंकियों ने जो कायराना हरकत की है, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। पाकिस्तान पूरी दुनिया में अलग-थलग पड़ चुका है। वह आंतकवाद के सहारे कश्मीर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। अनुच्छेद 370 हटाने के बाद कश्मीर में जो बदलाव हुए हैं, वे न तो पाकिस्तान को रास आ रहे हैं और न ही यहां बैठे उसके पिट्ठुओं को। इसलिए, बौखलाहट में आतंकवादी मासूम लोगों को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के इशारे पर इस तरह की कायराना हरकतें करने वालों की यहां कोई जगह नहीं है। भारतीय सेना इसका हिसाब करेगी। इस मौके पर उपायुक्त राहुल यादव, स्थानीय सरपंच मधु शर्मा, सेवानिवृत्त सैनिकों और गांव के लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।