{"_id":"614f701e8ebc3e4af03065f4","slug":"competetion-kathua-news-jmu2444339190","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारा लेखन प्रतियोगिता में सुशील सिंह आए प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारा लेखन प्रतियोगिता में सुशील सिंह आए प्रथम
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस पर राजकीय डिग्री कॉलेज बसोहली में कार्यक्रम के प्रतिभागी शिक्षक?
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली। राजकीय डिग्री कॉलेज की एनसीसी इकाई ने विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान आजादी का अमृत महोत्सव के तहत चित्रकारी एवं नारा लेखन प्रतियोगिता कराई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य डॉ. निधि कोतवाल ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण समाज कठिन समय से गुजर रहा है। सबको मिलकर इन बाधाओं को दूर करना है, और विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस 2021 की विषय के अनुसार वैश्विक सुधार में स्वस्थ समुदाय के लिए पर्यावरणीय स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी है।
एनसीसी जम्मू कश्मीर की चौथी बटालियन के एनओ डॉ. पपिंदर कुमार ने चित्रकारी व नारा लेखन प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी। वहीं, विजेताओं का फैसला डॉ. पपिंदर कुमार, डॉ. शिवमंगल और डॉ. जीवन कुमार ने किया। नारा लेखन में सुशील सिंह, अभिमन्यु पठानिया और मुकेश कुमार ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, चित्रकारी में निर्मल सिंह ने प्रथम स्थान पाया। अभि शर्मा और अरुण वर्मा को द्वितीय और तृतीय स्थान मिला।