{"_id":"61141c328ebc3e78e3290709","slug":"competetion-kathua-news-jmu2413974165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर-कॉलेज स्लोगन रायटिंग प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर-कॉलेज स्लोगन रायटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन
महिला डिग्री कॉलेज में स्लोगन रायटिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागी अतिथियों के साथ, संवाद।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत महिला डिग्री कॉलेज में कॉलेज की एनएसएस इकाई, रेड-रिबन क्लब और एनसीसी ने एक अंतर-कॉलेज नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में शीर्ष चार स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा जमाया।
जिला सूचना कार्यालय के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता की शुरुआत कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मोहन सिंह पठानिया के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवाओं को आजादी के बारे में जागरूक होना चाहिए। स्वतंत्रता सेनानियों ने राष्ट्र के प्रति योगदान को याद करने के लिए सेमिनार, वाद-विवाद, सम्मेलन, नारा लेखन और पोस्टर-मेकिंग प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों को आयोजित करना चाहिए।
जिला सूचना अधिकारी श्रुति ने भी स्वयंसेवकों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बधाई दी। वहीं, एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण देव सिंह ने आजादी का अमृत महोत्सव पर नारे से अपने विचार प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को उनके प्रयासों के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्वयंसेवकों और कैडेटों को संदेश दिया कि उनका मुख्य उद्देश्य देश की सेवा करना होना चाहिए।
विज्ञापन
डॉ. वैष्णो देवी एएनओ एनसीसी ने कहा कि उन्हें देश के लिए काम करना चाहिए। स्वतंत्रता सेनानियों के उद्देश्य को याद रखना चाहिए, जिन्होंने एक सुंदर देश दिया है। प्रतियोगिता के दौरान प्रो. रविंदर कौर, प्रो. पंकज नंदन और डॉ. बबीता जम्वाल ने जूरी सदस्य के रूप में काम करते हुए प्रतियोगिता के सभी 26 प्रतिभागियों में चार विजेताओं का चयन किया। जिसमें उन्होंने कामाक्षी अंदोत्रा को पहला, नेहा भारती को दूसरा, स्मृति को तीसरा और जान्हवी महाजन को चौथा स्थान दिया। इस अवसर पर डॉ. नरेश, प्रो. सोम राज, प्रो. विजय, प्रो. वरुण, प्रो. पल्लवी, प्रो. नरेश और डॉ. सुरेखा उपस्थित रहे।