{"_id":"614e29f28ebc3e0a54122af3","slug":"cleaning-problem-kathua-news-jmu244367598","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे कचरे के ढेर लोगों के लिए बने परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे किनारे कचरे के ढेर लोगों के लिए बने परेशानी
विज्ञापन
तरनाह नाला पुल के नजदीक हाईवे किनारे लगे गंदगी के ढ़ेर। - संवाद।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। जम्मू-पठानकोट हाईवे के किनारे जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर गुजरने वाले लोगों के लिए परेशानी बन रहे हैं। खाली जगह देखकर लोग यहां कचरा फेंक देते हैं, जिससे भारी बदबू फैलती है। साथ ही आसपास के इलाके में बीमारी फैलने का डर भी बना हुआ है।
स्थानीय चौधरी स्वर्ण सिंह ने बताया कि तरनाह नाला पुल के नजदीक हाईवे के किनारे लोगों की फेंकी गई गंदगी यहां से गुजरने वाले लोगों के लिए परेशानी है। साथ ही मवेशियों के लिए भी घातक साबित हो रही है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को कई बार सूचित करने के बावजूद यहां सफाई नहीं की गई। इसका खामियाजा यहां से गुजरने वाले और आसपास रहने वाले लोगों को झेलना पड़ रहा है।
रमण कुमार ने कहा कि हाईवे अथॉरिटी जगह-जगह टोल लगा कर लोगों से पैसे तो वसूल रहा है, लेकिन साफ-सुथरी सड़के देने में पूरी तरह से नाकाम है। हाईवे किनारे कई जगहों पर लगे गंदगी के ढेरों से आने वाली बदबू हर राहगीर को परेशान कर रही है। यह गंदगी नजदीकी बाजारों के दुकानदारों की फैलाई हुई है। दुकानों से निकला गंदा सामान, सब्जी मंडी से निकाली गई खराब सब्जी, मुर्गे-मछली की दुकानों से निकलने वाली गंदगी, यहां फेंकी जा रही है। लोगों ने मांग की है कि हाईवे अथॉरिटी गंदगी को साफ करने के साथ गंदगी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई करे।