फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   classes in damaged building

Kathua News: अच्छी शिक्षा की सच्चाई...13 साल से जर्जर कमरे में पांच कक्षाओं की पढ़ाई

Mon, 04 Dec 2023 12:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 04 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
classes in damaged building
-2010 में खुले स्कूल को नहीं मिली इमारत, एक कच्चे कमरे में पढ़ रहे विद्यार्थी
विज्ञापन

-कमरे की दीवारों में दरारें, खतरे से खाली नहीं अंदर बैठना, बेफिक्र विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। जिले के कई सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा सुविधाएं नहीं हैं। प्राइमरी स्कूल ललोटू में व्यवस्था बदहाल है। 13 साल से पांच कक्षाओं के लिए एक खस्ताहाल कमरा है। यहां पढ़ना खतरे से खाली नहीं हैं। एक कमरे में सभी विद्यार्थियों के लिए एक साथ पढ़ना भी मुश्किल है। रोजाना पढ़ाई प्रभावित हो रही है, लेकिन जिम्मेदार शिक्षा विभाग बेफिक्र है। उसे विद्यार्थियों के भविष्य की चिंता नहीं है।
सरपंच मक्खन जमोडिया, पंच छोरी लाल, मुंशी राम, बाबू राम, परमानंद, प्रताप सिंह ने बताया कि ललोटू स्कूल लोहाई मल्हार शिक्षा जोन में आता है। वर्ष 2010 में इसे खोला गया था। यहां 50 विद्यार्थी पढ़ते हैं। स्कूल में केवल एक कच्चा कमरा है। वो भी खस्ता हालत में है। दीवारों में दरारें आ गई हैं। ऐसे कमरे में बैठना विद्यार्थियों और अध्यापकों के लिए खतरे से खाली नहीं है। इसके चलते विद्यार्थियों को खुले आसमान के नीचे पढ़ना पड़ता है। बावजूद इसके 13 वर्ष बाद भी शिक्षा विभाग ने स्कूल की इमारत नहीं बनाई है। स्कूल में पानी और शौचालय की भी व्यवस्था नहीं है। लोगों ने कहा कि सरकार सरकारी स्कूलों के सुधार पर करोड़ों रुपये खर्च करने के दावे कर रही है, लेकिन उनके गांव की सुध नहीं ली जा रही है। शिक्षा अधिकारी जानते हुए भी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूल में पढ़ते हैं तीन गांवों के विद्यार्थी

स्कूल में बग्गन अप्पर ए, डल बजोही पंचायत के कटल और मल्हार पंचायत के तनीनी गांव के विद्यार्थी पढ़ते हैं। शिक्षा सुविधाएं न मिलने से विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। इससे विद्यार्थी और अभिभावक चिंतित हैं, लेकिन सरकार व शिक्षा विभाग को कोई परवाह नहीं है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से स्कूल की जल्द इमारत बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल ललोटू का मामला संज्ञान में है। शिक्षा विभाग को फंड के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा है। पैसा मंजूर होते ही स्कूल की इमारत का काम शुरू करवा दिया जाएगा।
चमन लाल, डिप्टी सीईओ, बिलावर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed