फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   civik news

Kathua News: लोगों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का किया आह्वान

विज्ञापन
civik news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम विधायक विजय शर्मा के कार्यालय में कराया गया। इसमें जम्मू-कश्मीर भाजपा की महासचिव संजीता डोगरा विशेष तौर पर उपस्थित रहीं।
विधायक ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं एवं आमजन में स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि दैनिक जीवन में अधिक से अधिक भारतीय उत्पादों का उपयोग करें। स्थानीय विकल्पों को प्राथमिकता दें। पड़ोसियों और युवाओं को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन


संजीता डोगरा ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूरदर्शी आंदोलन है। इसका लक्ष्य भारत को आर्थिक रूप से मजबूत और वैश्विक पटल पर सतत विकास करने वाला देश बनाना है। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर भारत का मतलब-स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा, स्वरोजगार के अवसर सृजन, स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन तथा कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष उपदेश अंदोत्रा, मंडल प्रधान मुकेश पाधा, कंडी मंडल प्रधान सोम राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed