{"_id":"625efd6abaab6459e55882b7","slug":"civic-animities-kathua-news-jmu2580926102","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरानगर में पार्किंग, बस टर्मिनल के लिए कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीरानगर में पार्किंग, बस टर्मिनल के लिए कवायद शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ/हीरानगर। जम्मू मेट्रोपोलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जेएमआरडीए) के अधीन आने वाले जिले हीरानगर क्षेत्र में पहली बड़ी परियोजना पर काम शुरू होने जा रहा है। हीरानगर में पार्किंग और बस टर्मिनल के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर जारी किए गए हैं। पांच करोड़ 60 लाख की लागत से बनने वाली यह पार्किंग और बस टर्मिनल दो वर्ष में तैयार होगी। इसके लिए नगर कमेटी हीरानगर कार्यालय के सामने तैयार पार्क की पिछली जगह को चिह्नित किया गया है। इसके लिए 90 बाई 250 फिट की जगह का चयन स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से कराया गया है। परियोजना में दो मंजिला इमारत बनेगी। जिसमें शॉपिंग कांप्लेक्स तैयार किया जाएगा और इसके पीछे पार्किंग या बस टर्मिनल की व्यवस्था होगी। परियोजना के तहत ग्रीन पैच और पाथ-वे बनाने की योजना भी शामिल है।
जम्मू मेट्रोपोलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के तहत जम्मू समेत पांच जिलों में विकास की रफ्तार को बढ़ाए जाने की योजना है। अथॉरिटी के तहत आने वाले जिले जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर और रियासी के गांवों में विकास तेज करने के लिए डीपीआर तैयार कराई गई है। इन पांच जिलों की ओर से जमा कराई गई पहली परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी दी गई है। जिसमें हीरानगर के लिए पार्किंग, टर्मिनल को लेकर कई अन्य काम भी शामिल हैं। दरअसल वर्ष 2019 के जुलाई माह में जेएमआरडीए की अधिसूचना जारी की गई थी। प्रदेश प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्राधिकरण क्षेत्र में विकास योजना और पर्यावरण योजना को तैयार किया जा रहा है। इसके लिए प्रारंभिक चरण में 75 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। विभिन्न जिलों की ओर से मंजूर की गई डीपीआर को मंजूरी दी गई है। जिसके बाद काम शुरू कराया जा रहा है। जेएमआरडीए के तहत हीरानगर के 65 गांव आते हैं।