फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   civic animities

15 पंचायतों का प्रस्ताव प्रधानमंत्री को किया स्पीड पोस्ट

विज्ञापन
civic animities
महानपुर। प्रस्तावित हाई सिक्योरिटी जेल डांबरा में नहीं बनाने को लेकर गांव वासियों के साथ तहसील महानपुर की 15 पंचायतों का भी साथ मिलना शुरू हो गया है। सोमवार को 15 पंचायतों के सरपंचों की ओर से डांबरा में प्रस्तावित हाई सुरक्षा जेल न बनाने को लेकर प्रस्ताव प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, सचिव, जम्मू एवं कश्मीर यूटी के उपराज्यपाल और डीजी जेल प्रबंधक को स्पीड पोस्ट किया गया है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल धीरज बसौत्रा व गांव वासियों ने एकजुट होकर प्रस्तावित हाई सिक्योरिटी जेल बनाने का विरोध किया। बताया कि हम लोग यहां पर जेल नहीं बनने देंगे। जिसे लेकर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, होम सचिव, जम्मू एवं कश्मीर यूटी के उपराज्यपाल और जेल डीजी को 15 पंचायतों ने प्रस्ताव बनाकर स्पीड पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि इस भूमि पर सरकार की ओर से खेल मैदान, स्कूल, अस्पताल बनाने पर कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि अपने इस फैसले पर फिर से सरकार विचार करें और प्रस्तावित जेल को कहीं और स्थानांतरित करें। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed