फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   civic animities

मोबाइल फोन मिलाने के लिए गांव से एक किमी दूर जाना पड़ता

विज्ञापन
civic animities
बिलावर। उपमंडल की बग्गन अप्पर ए पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार से उनकी पंचायत में मोबाइल टॉवर स्थापित करने की मांग की है। सरपंच मक्खन जमोडिया, पंच अंग्रेज सिंह, पंच बाबूराम, पंच पुन्नुराम और पंच शौरी लाल ने बताया कि उनकी पंचायत का ज्यादातर इलाका दूरदराज क्षेत्र है। आज भी लोग सुविधाओं से वंचित है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायत के दलेऊ और खंडेऊ के हजारों लोगों को नेटवर्क के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि कोई भी ऑनलाइन काम निपटाना हो या किसी रिश्तेदार को फोन मिलाना हो तो लोगों को अपने घरों से एक किलोमीटर जाना पड़ता है। जिसके बाद नेटवर्क आता है। प्रतिनिधियों ने कहा कि सबसे अधिक परेशानी विद्यार्थियों को होती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार गुहार लगा चुके हैं। पंचायत प्रतिनिधि ने कहा कि दो बार बग्गन में लगाए गए जनता दरबार में भी लोग जिला उपायुक्त को अवगत करवा चुके हैं। सरपंच ने कहा कि इस संबंध में सरकार को लिखित अर्जी भी स्थानीय लोग दे चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। पंचायत प्रतिनिधियों और इलाके के लोगों ने सरकार से मांग की है कि जल्द उनकी पंचायत में किसी निजी कंपनी का मोबाइल टॉवर स्थापित किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed