फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   civic animities

विभाग ने की अनदेखी, सड़क पर बने गड्ढों को युवाओं ने भरा

विज्ञापन
civic animities
बिलावर उपमंडल मुख्यालय से सटे कोटी गांव की तरफ जाने वाली सड़क पर बने गड्ढों को स्थानीय युवाओं ने मंगलवार को खुद के प्रयास से भर दिया। स्थानीय पंच ने कहा कि लोक निर्माण विभाग और प्रशासन के उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया था, लेकिन किसी ने भी ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

पंच जोगिंदर सिंह ने कहा कि सात किलोमीटर लंबी सड़क पर कई स्थानों पर बारिश के बाद गहरे गहरे गड्ढे बन गए थे, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। हादसे की आशंका भी बनी रहती थी।
विज्ञापन

पंच ने कहा कि विभाग और प्रशासन द्वारा अनदेखी किए जाने के बाद स्थानीय युवा आगे आए। उन्होंने खुद पहल करते हुए सड़क पर बने गड्ढों को भर दिया। इस मौके पर युवा विश्व मनकोटिया, दीपक सिंह, विक्रम सिंह, साहिल सिंह सहित कई कोटी गांव के युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed