फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir news, students said high speed internet for inauguration but not for studies

जम्मू-कश्मीरः विद्यार्थियों का आरोप- रैलियों-उद्घाटन के लिए हाई स्पीड इंटरनेट, पर पढ़ाई के लिए नहीं

Sun, 12 Jul 2020 12:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir news, students said high speed internet for inauguration but not for studies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्रदेश में 4जी इंटरनेट सेवा न होने से विद्यार्थी सही ढंग से ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, जबकि राजनेता ऑनलाइन रैलियां कर रहे हैं। ऑनलाइन रैली या उद्घाटन के लिए बेहतर इंटरनेट की व्यवस्था हो सकती है तो बच्चों की पढ़ाई के लिए क्यों नहीं? सीमावर्ती गांव पट्टी मेरू के कार्तिक शर्मा व अन्य विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि नौ जुलाई को हमारे गांव के नजदीक तरहनाह-1 और तरनाह-2 में पुलों का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया गया। 

विज्ञापन


इसके लिए बेहतर इंटरनेट स्पीड का इंतजाम चंद घंटों में ही कर लिया गया, जबकि ज्यादातर सीमावर्ती इलाकों में मोबाइल सिग्नल न होने से इंटरनेट नहीं चलता। 4जी तो दूर की बात यहां 2जी भी नहीं चलता। स्कूल ऑनलाइन पढ़ाई करा रहे हैं, इसके लिए उन्हें दूसरे गांव में जाकर पढ़ना पड़ता है। 
विज्ञापन


छात्रा सीमा शर्मा ने कहा कि नेताओं को अपने काम के लिए बेहतर इंटरनेट सुविधा मिल जाती है तो उन्हें आम लोगों से क्या लेना देना। वह पिछले तीन महीनों से ब्रॉडबैंड लगवाने के लिए विभाग के कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। 2जी स्पीड के कारण पढ़ाई सही ढंग से नहीं हो पा रही। ऑनलाइन क्लास अटेंड नहीं कर सकते। व्हाट्सएप पर भेजा हुआ स्टडी मैटीरियल डाउनलोड करने में भी घंटों लग जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed