{"_id":"5833409f4f1c1bb604b3a7f8","slug":"chills-up-in-mountainous-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ी ठिठुरन
kathua
Updated Tue, 22 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
ठंड से राहत पाने के लिए आग का सहारा लेते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। सोमवार को पूरा जिला सर्दी की चपेट में आ गया। पहाड़ों पर ठिठुरन बढ़ने के साथ ही आम लोगों की दिक्कतें भी बढ़ने लगी हैं। मैदानी इलाकों में भी सूर्य देव और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल शुरू हो गया। शाम ढलने के साथ ठंड अपना असर दिखाने लगी है। सोमवार को दोपहर बाद सूर्यदेव ने दर्शन दिए, लेकिन गर्माहट का एहसास नहीं के बराबर रहा। अचानक बदले मौसम ने गर्म कपड़े पहनने को मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन
कठुआ शहर के बाजारों में भी गर्म कपड़ों की खरीदारी तेज हो गई है। बाहरी राज्यों से आए व्यवसायियों ने सड़क किनारे रजाई बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। सोमवार को लोग आग का सहारा लेते भी नजर आए। खान पान में भी बदलाव देखने को मिलने लगा है। चौक-चौराहों और नुक्कड़ों पर मूंगफली का व्यवसाय करने वालों ने भी डेरा डाल लिया है। राम लाल बताते हैं कि पहली बार उन्होंने कठुआ में मूंगफली लगाई है, जिसकी मांग काफी है। जैसे जैसे सर्दी बढ़ेगी मांग भी बढ़ती जाएगी। मूंगफली के दाम में भी काफी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन