फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Cheers of bomb naive echoing in Lakhanpur

लखनपुर में गूंज रहे बम भोले के जयघोष

विज्ञापन
Cheers of bomb naive echoing in Lakhanpur
कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए प्रदेश में आने वाले भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है। पंजाब से जम्मू कश्मीर की सीमा में दाखिल होते ही भक्तों के जत्थे बम भोले के जयघोष के साथ फिजा को भक्तिमय बना रहे हैं। यात्रा सुविधा केंद्र में पहुंचकर भक्तों के लिए प्रदेश प्रशासन की ओर से सुनिश्चित की गई व्यवस्थाओं की जानकारी और लाभ लेने के बाद भक्तों के जत्थे जम्मू की ओर बढ़ रहे हैं। हालांकि दिन के मुकाबले यात्रियों की संख्या रात और सुबह के समय अधिक रह रही है।
विज्ञापन

लखनपुर में यात्रियों की सुरक्षा के लिए जहां पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं प्रदेश के विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों की जानकारी भी लखनपुर में ही उन्हें दी जा रही है। आरएफआईडी टैग की सुविधा उन्हें यात्रियों को दी जा रही है, जिनकी यात्रा 48 घंटे के भीतर है। शेष यात्री जम्मू से अपनी यात्रा के लिए आरएफआईडी टैग हासिल कर सकते हैं। लखनपुर में स्थापित सुविधा केंद्र में भक्तों के लिए पंडाल में स्थानीय उत्पादों के स्टाल भी लगाए गए हैं। जहां से स्थानीय उत्पादों की खरीदारी श्री अमरनाथ यात्री कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed