{"_id":"9d57dfa363ed0c019ec3ce2fc76337f8","slug":"cheap-electricity-before-diwali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली से पहले सस्ती बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली से पहले सस्ती बिजली
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को दिवाली से पहले तोहफा देने की तैयारी में है। सरकार की ओर से विद्युत शुल्क में बारह फीसदी की कटौती की जा सकती है। अब तक विभाग उपभोक्ताओं से 22 फीसदी विद्युत शुल्क वसूल रहा था, जिसे अब 10 फीसदी करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विभागीय सूत्रों के मुताबिक इसका सबसे ज्यादा फायदा अधिक बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को होगा। जिसमें औद्योगिक इकाइयां और अन्य व्यवसायिक संस्थान शामिल हैं। लेकिन आम लोगों को भी कुछ हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
बिजली विभाग के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि बिजली की उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह के निर्देश पर बिजली विभाग में कई बदलाव किए गए हैं।
कई बिजली स्टेशनों को अपग्रेड किया जा रहा है, जिससे बिजली ढांचे में सुधार साफ देखा जा सकता है। आने वाले दिनों में विभाग की ओर से निर्बाध बिजली देने और ढांचे को बेहतर करने की दिशा में कई फैसले लेने का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन