फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   challan

यातायात पुलिस ने 60 लोगों का चालान काटकर तीस हजार जुर्माना वसूला

विज्ञापन
challan
कठुआ। शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई की। बुधवार को शहर के कॉलेज रोड पर नाका लगाकर 60 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए करीब 30 हजार जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

कार्रवाई के संबंध में डीटीआई घनश्याम सिंह ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस की टीम लगातार काम कर रही है। बुधवार को ऐसे दोपहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई, जिन्होंने वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहना हुआ था या फिर एक वाहन पर तीन सवारी सफर कर रहे थे। इसके अलावा उन चार पहिया वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई है, जो गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई लोगों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए हुई है। लिहाजा लोग भी जागरूक हों और यातायात को सुरक्षित बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed