फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   chalan

यातायात नियम तोड़ने पर 60 वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
chalan
कठुआ। शहर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती लगातार जारी है। शुक्रवार को शहर के नगरी बस अड्डा के पास और कॉजेल रोड पर नहर के पास नाके लगाकर नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई की। इन दोनों नाकों पर ट्रैफिक पुलिस ने 60 वाहन चालकों के चालान करते 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला। एक वाहन का दस्तावेज न होने के कारण उसे सीज भी किया।
विज्ञापन

डीटीआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य लोगों को सुरक्षा प्रदान करना है। इसके लिए उनकी टीम लगातार काम कर रही है। शहर में जहां भी नाके लगाए जा रहे रहे हैं, वहां उन्हीं दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है, जिन्होंने हेलमेट नहीं पहनी थी या फिर वह कार चालक जिन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगाई। कई ऐसे वाहन भी दौड़ रहे हैं, जिनके पास दस्तावेज नहीं है। ट्रैफिक पुलिस किसी को भी परेशान नहीं करना चाहती है। लेकिन बार-बार आग्रह के बावजूद लोगों का सड़क पर चलते समय रवैया नहीं बदल रहा। ऐसे में मजबूरन ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed