{"_id":"61d20457b3f1e30af75a73e6","slug":"center-responsible-for-the-problems-of-the-state-kathua-news-jmu251108274","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की समस्याओं के लिए केंद्र जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की समस्याओं के लिए केंद्र जिम्मेदार
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी के भवन में मृत श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए मौन रखते नेकां नेता। संवाद
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। आम लोगों के बीच पार्टी को मजबूत बनाने के लिए नेशनल कांफ्रेंस के एससी सेल की ओर से गांव गूंद में एक बैठक का आयोजन किया गया। पार्टी की एससी सेल के शहरी जिला प्रधान सुभाष चंद्र आजाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान निका एससी सेल के प्रांतीय चेयरमैन विजय लोचन मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सबसे पहले माता वैष्णो देवी के भवन में हुई दुर्घटना में मृतकों की आत्मा की शांति के प्रार्थना की गई। वहीं, वक्ताओं ने जम्मू-कश्मीर की समस्याओं के लिए केंद्र की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेकां एससी सेल के प्रांतीय प्रधान विजय लोचन ने कहा कि पिछले 60 सालों से जम्मू कश्मीर को विकास के पथ पर लेकर आगे बढ़ने वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया। जम्मू कश्मीर के तीनों संभाग में पार्टी की ओर से किए गए कामों का ही नतीजा रहा कि आज भी जम्मू कश्मीर के बहुसंख्यक मतदाता एक बार फिर जम्मू कश्मीर के उज्ज्वल भविष्य के लिए नेकां की ओर ही देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके रियासत को भाजपा द्वारा केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा देकर यहां के लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। पूरे जम्मू कश्मीर में इस समय युवा बेरोजगारी की समस्या से त्रस्त हैं। वहीं, बढ़ती हुई महंगाई ने आम लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। नेशनल कांफ्रेंस ने लैंड टू टेलर कानून लाकर हर किसान को उसकी जमीन का हक दिलाया था। अब भाजपा के शासनकाल में किसानों से वही जमीन वापस लेने की साजिश की जा रही है। अगर ऐसा होता है तो पहले ही बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त लोगों की और मुश्किल बढ़ जाएंगी। उन्होंने उपस्थित लोगों को पार्टी का हर तरह से समर्थन करने का आवाहन करते हुए कहा कि अगर वह अपने समर्थन से पार्टी को मजबूत बनाएंगे तो आने वाले दिनों में वह उनके हक के लिए बड़ा संघर्ष करने से भी पीछे नहीं हटेगी।
इस मौके पर पार्टी की एससी सेल के शहरी जिला प्रधान सुभाष चंद्र आजाद ने कहां कि एक कार्यकर्ता होने के नाते उनका प्रयास पार्टी को हर स्तर पर मजबूत बनाना है और इसी को देखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ताकि पार्टी की नीतियों को ज्यादा से ज्यादा आम जनता तक पहुंचाया जा सके। इसके अलावा संगठन को भी मजबूत करने के लिए भी उनकी एससी सेल द्वारा आज एससी सेल के शहरी और ग्रामीण इकाई में पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। जोकि पार्टी को हर स्तर पर मजबूत करने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
बैठक में एससी सेल के सांबा जिला प्रधान तरसेम लाल, एससी सेल जम्मू के जिला प्रधान तरसेम लोचन, कठुआ नेकां एससी सेल ग्रामीण के जिला प्रधान जनकराज के अलावा पार्टी के जिला सचिव केके बक्शी, ब्लॉक प्रधान शकील अहमद टोनी, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप केसर भी मौजूद रहे।