फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Celebrated the birthday of Guru Nabhadas with great pomp

धूमधाम से मनाया गुरु नाभादास का जन्मोत्सव

विज्ञापन
Celebrated the birthday of Guru Nabhadas with great pomp
कठुआ। गुरु नाभा दास की जयंती पर उनके अनुयायियों ने अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया। शहर के वार्ड 14 से शहर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। वार्ड 7 स्थित निर्माणाधीन गुरु नाभा दास मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

गुरु नाभा दास जन्मोत्सव कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुबह हवन का आयोजन किया गया। इसके बाद शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बसपा प्रदेश अध्यक्ष सोमराज मजोत्रा की अध्यक्षता में वार्ड 14 से शुरू हुई शोभा यात्रा पुराना बस अड्डा, जराई चौक, मुखर्जी चौक, पुराने गर्ल्स हायर सेकेंडरी चौक, शहीदी चौक से होती हुई वापस वार्ड 14 में संपन्न हो गई। जहां समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने गुरु के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज के उत्थान में उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर जिला विकास परिषद सदस्य संदीप मजोत्रा ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों का आभार जताते हुए कहा कि गुरु किसी जाति और धर्म के नही वरन मानवता के होते हैं। यह बात साबित भी हुई है। आज के कार्यक्रम सभी बिरादरी के सदस्यों ने जिस प्रकार से उनके कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई है उसका वह आभार जताते हैं। उन्होंने बताया कि आज के इस कार्यक्रम में कठुआ शहर के साथ आसपास के गांवों से जिस तरह से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए है। उससे गुरु के जन्म पर होने वाला कार्यक्रम काफी भव्य हो गया है। वहीं, वार्ड 7 स्थित निर्माणाधीन मंदिर में हवन, पूजा और संकीर्तन किया गया। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस मौके पर डीसी राहुल यादव सहित लखनपुर म्यूनिसिपल कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण शर्मा रंजू, पूर्व विधायक सागर चंद आदि ने कार्यक्रम में आए हुए लोगों को गुुरु द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने का आह़्चवान किया। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद का ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed