फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   CCTV Install At Old Samba kathua Road

Kathua News: ओएसके सड़क पर हर गतिविधि पर दिन-रात नजर रखेगी पुलिस की तीसरी आंख

विज्ञापन
CCTV Install At Old Samba kathua Road
सांझी मोड़ में चल रहा सीसीटीवी लगाने का काम। - संवाद
- सांझी मोड़ चौक में लगाए सीसीटीवी कैमरे, हरियाचक, चकड़ा और शेरपुर चौक में भी लगेंगे
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

हीरानगर। चोरी, नशा तस्करी, पशु तस्करी और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों पर पुलिस की निगरानी बढ़ने जा रही है। ओल्ड सांबा-कठुआ (ओएसके) सड़क पर अब हर संदिग्ध गतिविधि पर तीसरी आंख (सीसीटीवी कैमरों) की दिन-रात नजर रहेगी।
सांझी मोड़ चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के काम की शुरुआत बुधवार को हुई। चौराहे पर चार कैमरे स्थापित किए गए हैं। इसी तरह हरियाचक, चकड़ा और शेरपुर चौक में भी चार-चार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सीमावर्ती इलाकों से ओल्ड सांबा-कठुआ सड़क को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर भी इनकी नजर रहेगी। सीसीटीवी कैमरे स्थापित होने से पशु और नशा तस्करी पर लगाम लग पाएगी। इसके अलावा अज्ञात वाहनों की टक्कर से होने वाले हादसों को सुलझाने में भी पुलिस को सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से की गई इस पहल का स्थानीय लोगों ने भी स्वागत किया है। पूर्व सरपंच प्रीतम सिंह ने कहा कि सीमावर्ती इलाके और पंजाब से आने वाले वाहन अक्सर इसी चौक से गुजरते हैं। नशा और पशु तस्कर भी इसी रूट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब उनकी मुश्किलें बढ़ेंगी। पुलिस के इस कदम से साबित होता है कि पुलिस असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने के लिए गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------


सूत्रों की मानें तो ओएसके सड़क पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के बाद पुलिस हाईवे और सीमावर्ती इलाकों से आने वाले संपर्क मार्गों पर भी इन्हें स्थापित करेगी। फिलहाल ओल्ड सांबा-कठुआ सड़क पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं जिनका नियंत्रण कक्ष एसडीपीओ बॉर्डर के कार्यालय में होगा। एसडीपीओ हर वक्त इस रूट पर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखेंगे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि के दिखने पर संबंधित पुलिस चौकी को कार्रवाई के निर्देश देंगे।
------------------------------------

उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा था जिसके बाद चार चौक के लिए जिसमें सांझी मोड़, हरियाचक, चकड़ा और शेरपुर चौक के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने को मंजूरी मिली है। लगभग सभी चौकों पर इन्हें लगाने का काम शुरू हो गया है। कैमरे लगने से निगरानी हाईटेक होगी और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी।
------ धीरज कटोच, एसडीपीओ बॉर्डर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed