{"_id":"6793e435af521550ff0c1d37","slug":"cause-way-construct-at-hiranagar-chakda-road-kathua-news-c-201-1-knt1002-116852-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हीरानगर-चकड़ा सड़क पर कॉजवे बनाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हीरानगर-चकड़ा सड़क पर कॉजवे बनाने का काम शुरू
विज्ञापन
हीरानगर चकड़ा सड़क पर कॉजवे का काम शुरू करवाते विधायक विजय शर्मा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। हीरानगर से चकड़ा सड़क पर दशहरा ग्राउंड के नजदीक बने स्लैब पर बहते पानी के कारण वाहन चालकों को हो रही परेशानी का जल्द समाधान होगा। स्लैब की जगह पाइपलाइन कॉजवे बनाने का काम शुक्रवार को शुरू हो गया। विधायक विजय शर्मा ने इस निर्माण कार्य का नींवपत्थर रखा।
उन्होंने बताया कि चार लाख तीस हजार की लागत से यह कॉजवे बनेगा। जिससे इस सड़क पर लोगों की आवजाही सुगम होगी। उन्होंने कहा सड़क के किनारे बने प्राकृतिक नाले का पानी दिन-रात सड़क पर बहने के कारण यहां से लोगों का गुजरना मुश्किल होता है। लंबे समय से लोग इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे थे। आने वाले समय में लोगों को यहां किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
पाइपलाइन कॉजवे बनने से नाले का पानी सड़क के नीचे से गुजरेगा,जिससे सड़क पर चलने वाले लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि इस कॉजवे के बनने के साथ ही इस सड़क के विस्तारीकरण को लेकर भी प्रक्रिया शुरू हो गई है। आने वाले कुछ दिनों में इस सड़क के विस्तारीकरण का काम भी शुरू हो जाएगा। इस मौके पर भाजपा के हीरानगर मंडल अध्यक्ष मुकेश पादा और स्थानीय लोग मौजूद रहे।