फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Cargo vehicles are blowing pressure horns recklessly

Kathua News: मालवाहक वाहन धड़ल्ले से बजा रहे प्रेशर हॉर्न

Thu, 08 May 2025 01:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 08 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Cargo vehicles are blowing pressure horns recklessly
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। उपमंडल की अलग-अलग सड़कों पर चलने वाले यात्री और मालवाहक वाहन धड़ल्ले से प्रेशर हॉर्न बजा रहे हैं। सरकार की ओर से प्रेशर हॉर्न बजाने पर लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद वाहन चालकों पर असर नहीं है।
प्रेशर हार्न बजाने पर 10,000 रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है, लेकिन इन वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही। वरिष्ठ नागरिक ओम प्रकाश, सरदारी लाल, रतन चंद, अरुण कुमार, रोशन लाल और अन्य लोगों ने बताया कि इलाके की सड़कों पर चलने वाले वाहन ध्वनि प्रदूषण फैला रहे हैं और सड़कों पर प्रेशर हॉर्न का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग सड़क किनारे बनाए गए घरों में रहते हैं उन्हें सबसे अधिक परेशानियां ध्वनि प्रदूषण के कारण उठानी पड़ती हैं। लोगों ने बताया के कई बुलेट मोटरसाइकिल चालकों को मॉडिफाई साइलेंसर के साथ सड़क पर देखा और सुना जा सकता है।
विज्ञापन

इस कारण ध्वनि प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। लोगों ने बताया कि सड़क पर पैदल आवागमन करने वाले कई लोग प्रेशर हॉर्न की ध्वनि से डर जाते हैं। वरिष्ठ नागरिकों ने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed