{"_id":"401e1a2b38b36687ac0a68fbd7b473bf","slug":"car-riders-narrowly-survived-falls-into-ravine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड्ड में गिरी कार सवार बाल बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड्ड में गिरी कार सवार बाल बाल बचे
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Sun, 23 Nov 2014 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ-जखबड़ मार्ग पर शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में कार खड्ड में जा गिरी। करीब तीन से चार पलटे लगने के बाद खड्ड में गिरी कार में सवार चारों यात्री बाल बाल बच गए। हांलाकि चालक पवन गुप्ता निवासी वार्ड 6 को हल्की खरोचें आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कठुआ से जखबड़ की ओर जा रही कार नंबर जेके08सी-8646 शेरपुर खड्ड के पास पलट गई। प्रत्यक्षदर्शी अरुण कुमार ने बताया कि जब खड्ड में कार मोड़ काट रही थी तो गाड़ी का आगे वाला बायां टायर फट गया। जिसके कारण कार अनियंत्रित हो गई और तीन से चार पलटे लगने के बाद खड्ड में जा गिरी। उन्होंने बताया कि कार के गिरने के बाद उन्होंने और मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने कार से लोगों को बाहर निकाला। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डाक्टरों ने जांच के बाद बताया कि केवल चालक को ही हल्की खरोचें आई है। अन्य तीनों सुरक्षित हैं।