फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   car in the drain twenty feet below

बीस फुट नीचे नाले में कार

विज्ञापन
car in the drain twenty feet below
सदरौता पंचायत मे अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार। संवाद - फोटो : KATHUA
बिलावर। उपमंडल के दूरदराज सदरौता पंचायत में एक मारुति कार अनियंत्रित होकर सड़क से 20 फुट नीचे नाले में गिर गई, जिसमें सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा रविवार शाम 5:15 बजे डूगैन ब्लॉक के दूरदराज गली गांव में पेश आया, जब चालक मारुति में सवार होकर जा रहा था। आसपास के इलाके के लोगों को घटना का पता चला तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक को कार से बाहर निकाला। जिसके बाद उसे इलाज के लिए उप जिला बिलावर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। कार चालक की पहचान 35 वर्षीय मोहम्मद इमरान पुत्र मजलूम जिला रामबन के रमसू गांव के रहने वाले के रूप में हुई है। मल्हार पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है और कार को जप्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed