फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Candle march taken out in Billawar

Kathua News: बिलावर में निकाला कैंडल मार्च

Thu, 24 Apr 2025 01:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 24 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Candle march taken out in Billawar
बिलावर में पहलगाम हमले के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। संवाद - फोटो : kathua
बिलावर। शाम को व्यापार मंडल बिलावर ने बुधवार शाम को पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। व्यापार मंडल के सदस्यों ने कैंडल मार्च निकालकर आतंकवाद के खिलाफ रोष जताया। मुख्य बस स्टैंड पर शाम 8 बजे व्यापार मंडल बिलावर के सदस्य एकत्रित हुए। कैंडल मार्च के दौरान एकत्रित व्यापारियों ने आतंकी हमले को लेकर गहरा आक्रोश जताया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने 2 मिनट का मोन रखकर पहलगाम में शहीद हुए सभी लोगों को श्रद्धासुमन अर्पित करके याद किया। उधर, बिल्केश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में भी स्थानीय युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। लोगों ने केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और सरकार से मृतकों के परिजनों को इंसाफ दिलाने की मांग की। इस मौके पर नरेश गुप्ता, टोनी नारु, पंकज, जुगल, संजय और व्यापार मंडल के अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed