फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   camp,tri cycil

दिव्यांगों को मिला योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
camp,tri cycil
बिलावर। सरकार की ओर से चलाई जा रही योजना के तहत बुधवार को दिव्यांगों की सहायता के लिए शिविर लगा। जिसमें बिलावर इलाके के 171 दिव्यांगों को योजना का लाभ मिला। समाज कल्याण विभाग बिलावर के कार्यालय में आयोजित शिविर में कई इलाकों के दिव्यांगों को सहायता प्रदान की गई। बुधवार सुबह 10 बजे शुरू हुए शिविर का शुभारंभ जिला विकास परिषद के सदस्य, मांडली की सदस्य, ब्लॉक चेयरमैन बिलावर और अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विभाग की ओर से दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, आर्टिफिशियल लिब्स सहित अन्य कई प्रकार के कृत्रिम अंग प्रदान किए गए। समाज कल्याण विभाग बिलावर के अधिकारी राजेश कुमार और देशराज गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2021 में कई पंचायतों के दिव्यांगों का आकलन किया गया था। जिसके बाद सरकार को इस संबंध में रिपोर्ट सौंपी गई थी। उन्होंने कहा कि उपमंडल बिलावर में इस सरकारी योजना के तहत 262 दिव्यांगों को फायदा मिला है। इस मौके पर जनप्रतिनिधि विक्रम सिंह, नीरू वाला, नारायण दत्त, अशोक कुमार, समाज कल्याण विभाग की अंजू बाला, वीना कुमारी आदि रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed