फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   caltural news

Kathua News: श्रीकृष्ण और रुक्मणि के विवाह का प्रसंग सुनाया

विज्ञापन
caltural news
हीरानगर। करेड़ा गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के छठे दिन मंगलवार को श्रीकृष्ण और रुक्मणि के विवाह का वर्णन किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।
विज्ञापन


कथावाचक शास्त्री विजय कृष्ण पराशर ने कहा कि भगवान की महारास लीला इतनी दिव्य है कि भोलेनाथ उनके बाल रूप के दर्शन करने के लिए गोकुल पहुंच गए। मथुरा गमन प्रसंग में अकरूर जी भगवान को लेने आए। जब भगवान श्रीकृष्ण मथुरा जाने लगे तो समस्त ब्रज की गोपियां भगवान कृष्ण के रथ के आगे खड़ी हो गईं। कहने लगीं हे कन्हैया जब आपको हमें छोड़कर ही जाना था तो हम से प्रेम क्यों किया। श्रीकृष्ण एवं रुक्मणि विवाह उत्सव पर मनोहर झांकी प्रस्तुत की गई। समस्त श्रद्धालु भक्तजनों और ग्राम वासियों ने शादी में बरात निकालकर वरमाला कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से संपन्न कराया। कथावाचक ने कहा जीव और ब्रह्मा के मिलन को ही महारास कहते हैं।
विज्ञापन


इसी दौरान उन्होंने कई कृष्ण भजन प्रस्तुत किए, जिस पर यहां उपस्थित लोगों ने खूब नृत्य किया। बाद में यहां आयोजित लंगर में प्रसाद ग्रहण किया गया। आयोजन समिति के सदस्य भारत भूषण ने बताया कि बुधवार को कथा का समापन हो जाएगा। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed