फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   caltural news

Kathua News: भगवान राम के राजतिलक का दृश्य दिखाया

विज्ञापन
caltural news
बिलावर। नगर कमेटी के वार्ड दो कोटी में चल रही रामलीला का बुधवार की रात को राम भारत मिलन और भगवान राम के राजतिलक का दृश्य मंचन किया गया।
विज्ञापन

पहले दृश्य में लंकापति रावण के साथ भगवान श्रीराम के युद्ध का दृश्य मंचित किया गया। इसके अगले दृश्य में रावण के भाई विभीषण को लंका का राजा बनाने के दृश्य का मंचन हुआ। तीसरे दृश्य में भरत अयोध्या से श्रीराम लक्ष्मण और सीता को लाने जाते हैं। रास्ते में उनका श्रीराम से मिलन होता है। इस भावपूर्ण दृश्य को देखकर रामलीला देखने पहुंचे लोगों के आंसू छलक गए। इसके बाद राजतिलक का दृश्य प्रस्तुत किया गया। श्रीराम और माता सीता का राजतिलक होने पर अयोध्या में खुशी मनाई गई। इस मौके पर रामलीला में शानदार अभिनय करने वाले कलाकारों की प्रशंसा की गई और लोगों को प्रसाद का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed