{"_id":"66bbd88d90f7fbc0df0dcd34","slug":"caltural-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-112204-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: चौबीस घंटे तक चलने वाले रुद्राभिषेक का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: चौबीस घंटे तक चलने वाले रुद्राभिषेक का शुभारंभ
विज्ञापन
कठुआ। शहर के पटेल नगर स्थित शिवमंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। 24 घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में शामिल यजमानों ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अभिषेक का आरंभ किया।
मंगलवार को शुरू होने वाले इस अभिषेक में शामिल श्रद्धालुओं ने इस मौके पर पुरोहितों की ओर से किए जाने वाले मंत्रोच्चारण के बीच भगवान का जल, दुग्ध, घृत और मधुु आदि ने अभिषेक किया। भगवान को प्रसन्न करने के लिए उन्हें कुमकुम का तिलक कर ऋतुफल के साथ वस्त्र आदि भेंट किया। यजमान प्रेम चंद ने बताया कि भगवान शिव हमारे समस्त प्रकार के दुखों को शीघ्र ही समाप्त कर देते हैं। रुद्राभिषेक करने से समस्त प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने बताया कि सावन माह में किए जाने से रुद्राभिषेक से शारीरिक व्याधियों से छुटकारा मिलने के साथ हमें लंबी आयु का वरदान मिलता है।
उन्होंने बताया कि पटेल नगर के इस शिव मंदिर में सामूहिक रूप से किए जाने वाले रुद्राभिषेक में पूरे कठुआ के कल्याण की कामना की गई है। बुधवार को रुद्राभिषेक के पूर्ण होने पर भंडारे को भी आयोजित किया जाएगा।