फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   caltural news

Kathua News: श्रीकृष्ण जन्म की झांकी के दर्शन पाने पर जयकाराें से गूंजा कथा स्थल

विज्ञापन
caltural news
कठुआ। शहर के वार्ड 17 में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण के जन्म पर सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई। इसके दर्शन पाने के लिए वहां मौजूद भक्तों में भारी उत्साह देखा गया। इस दौरान भक्तों ने पुष्पवर्षा कर भगवान की झांकी का स्वागत किया।
विज्ञापन

कथा के दौरान जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो पूरे पंडाल ने नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारे लगाए। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी पर श्रद्धालुओं ने अपने- अपने घरों से लाए गए माखन और मिश्री से भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाया और उनका आशीष प्राप्त किया।
विज्ञापन


कथावाचक अश्विनी शास्त्री ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर अनाचार और अत्याचार फैलता है तो भगवान का अवतार अवश्य होता है। प्रभु किसी न किसी रूप में दुर्जनों का विनाश करने स्वयं आते हैं। वह त्रेता युग में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बनकर आए तो द्वापर में कृष्ण बनकर अवतरित हुए। राम का जीवन मर्यादा पुरुषोत्तम का है, जबकि कृष्ण लीलाधारी हैं। मानव को राम के आचरण को अपनाना चाहिए और कृष्ण के बताए गए आदर्शों पर चलना चाहिए। ईश्वर की भक्ति एक बहती हुई नदी के समान है, जिसमें भक्त चाहे तो स्नान करे, उसका आचमन करे और चाहे तो किनारे खड़े होकर उसका आनंद ले। तीनों रूपों में उसका कल्याण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के बालरूप का वर्णन करते हुए कहा कि नंद बाबा के घर दूध व माखन होते हुए भी कृष्ण गोपियों के घर इसलिए चोरी करते थे, जिससे गोपियां चोरी छिपे कृष्ण का दर्शन कर सकें। ऐसा करके लीलाधारी कृष्ण अपने भक्तों के बीच पहुंचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed