फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   caltural news

Kathua News: बाबा बफार्नी के दर्शन पाने के लिए भक्तों में बढ़ने लगा उत्साह

विज्ञापन
caltural news
कठुआ। 29 जून से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर भक्तों में अभी से उत्साह देखा जा रहा है। इसमें देश भर से आने वाले भक्तों के जम्मू कश्मीर में पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। बुधवार को झारखंड के हजारीबाग जिले से पैदल यात्रा करते हुए बाबा बफार्नी के भक्त विजय मंडल ने कठुआ जिले में प्रवेश किया। इस दौरान उन्होंने जीएमसी कठुआ में यात्रा पंजीकरण से पूर्व स्वास्थ्य प्रमाणपत्र हासिल करने की सभी प्रक्रिया पूर्ण की।
विज्ञापन


अपने दो सहयोगियों के साथ कठुआ पहुंचे विजय मंडल ने यात्रा के अनुभव को साझा करने हुए कहा कि 27 जनवरी को उन्होंने अपनी यह यात्रा शुरू की थी। इसमें पहले बिहार के देवगढ़ में अपनी हाजिरी लगाई है। इसके बाद उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ, अयोध्या धाम और वृंदावन से होते हुए कठुआ पहुंच चुके हैं। जिसमें पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद वह माता वैष्णो देवी का दर्शन करेंगे और अंत में बाबा बफार्नी का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। इतनी लंबी पैदल यात्रा का कारण पूछने पर विजय मंडल ने बताया कि उनकी चार संतानें स्वस्थ्य पैदा हुईं। पांच वर्ष से पहले ही उनकी बीमारी से मौत हो जाती थी। इसके बाद उन्होंने गंगा जी में खड़े होकर बाबा का ध्यान किया और उन्हें इस तकलीफ से निकालने की अरदास की थी, जो पूरी हो चुकी है और उनकी पांचवीं संतान सात वर्ष की हो चुकी है। लिहाजा उन्होंने इस यात्रा पर निकलने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed