फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   By next year, the water of Ravi Dariya going to Pakistan will be completely closed: Jitendra

अगले साल तक रावी दरिया का पानी पाकिस्तान जाना पूरी तरह होगा बंद: जितेंद्र

विज्ञापन
By next year, the water of Ravi Dariya going to Pakistan will be completely closed: Jitendra
नहर के काम को शुरू करवाते केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह - फोटो : KATHUA
कठुआ। महत्वाकांक्षी शाहपुर कंडी परियोजना से जम्मू-कश्मीर को जोड़ने के लिए 1.4 किलोमीटर लंबी बसंतपुर रावी नहर के निर्माण कार्य को शनिवार को केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने शुरू कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2022 के अंत तक यह परियोजना पूरी हो जाएगी। इसके बाद पाकिस्तान को जाने वाला रावी दरिया का पानी पूरी तरह से रुक जाएगा। इसका यहां भंडारण किया जाएगा और कहां, कैसे इस्तेमाल किया जाना है इसके लिए व्यवस्था बनाई गई है। चार दशक के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वर्ष 2022 के अंत तक जम्मू-कश्मीर को रावी दरिया से अपने हिस्से का पानी मिल जाएगा।
विज्ञापन

27 सौ करोड़ की शाहपुर कंडी परियोजना के निर्माण के साथ ही इस नहर के तैयार होने से जम्मू-कश्मीर की लगभग 32 हजार हेक्टेयर जमीन और 575 किलोमीटर लंबे नहरों के नेटवर्क को रावी दरिया से 1150 क्यूसेक पानी मिलेगा। बसंतपुर पहुंचे मंत्री के साथ एलजी के सलाहकार राजीव राय भटनागर भी मौजूद रहे। परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने उन्हें वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि 45 वर्ष से रुकी हुई परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तिगत हस्तक्षेप से शुरू की गई है। सिंधु जल समझौते में तीन नदियां भारत के हिस्से में आई थीं जिसमें सबसे बड़ी नदी रावी थी। मोदी सरकार ने दूर दृष्टि के साथ काम शुरू किया। कहा कि 2022 के अंत तक जम्मू-कश्मीर के हिस्से की यह परियोजना शुरू हो जाएगी। ऐसे में आने वाले वर्षों में कंडी का इलाका कंडी नहीं कहलाएगा। सिंचाई के साथ-साथ बिजली की व्यवस्था भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

कृत्रिम झील में पर्यटन की संभावनाएं
डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि शाहपुर कंडी बांध परियोजना के पूरा होने से बसंतपुर के निकट कृत्रिम झील बनकर तैयार होगी। यह एक बेहतरीन पर्यटन स्थल भी बनेगा। कृत्रिम झील से यहां पर्यटन को और बढ़ावा आने वाले समय में दिया जाएगा। ऐसे में इससे न सिर्फ बिजली, पानी बल्कि रोजगार के साधनों का भी सृजन होगा। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस साल पर्यटन के लिहाज से शुरुआत बहुत अच्छी हुई है। कश्मीर में मार्च में ही पर्यटक पहुंचने शुरू हो गए। हालात सही रहे और जिस तरह से सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रखा हुआ है यह वर्ष अमरनाथ यात्रा और पर्यटन के लिहाज से और भी बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी स्वतंत्र संस्था, राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं: डॉ जितेंद्र सिंह
पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती द्वारा ईडी पर राजनीतिक दबाव के आरोप पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ईडी आदि स्वतंत्र संस्थाएं हैं, यह अपना कामकाज अपने ढंग से करती हैं। इनमें राजनीतिक दखल देने का विषय नहीं रहता है। उन्होंने कहा कि यह पुरानी सरकारों की मानसिकता है जब कांग्रेस के समय में सीबीआई आदि का इस्तेमाल किया जाता था। वर्तमान सरकार की ओर से संस्थाओं के मामले में हस्तक्षेप नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed