फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   By building a street, picking up forgotten debris

गली का निर्माण कर, भूले मलवा उठाना

विज्ञापन
By building a street, picking up forgotten debris
बिलावर। नगर कमेटी बिलावर ने एक सप्ताह पूर्व गली का निर्माण कार्य पूरा किया था लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य बाजार की गली से आज तक मलवा नहीं उठाया। इससे मुख्य बाजार में पहुंचने वाले लोगों को इन दिनों काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। बिलावर निवासी अमन गुप्ता, राहुल वर्मा, नरेंद्र खजुरिया और अन्य लोगों ने बताया कि 15 दिन पूर्व नगर कमेटी की ओर से मुख्य बाजार से पुराने बस अड्डे तक गली का निर्माण कार्य किया गया था। निर्माण कार्य पूरा हुए एक सप्ताह बीतने के बाद भी गली से पुराना उखाड़ा हुआ मलवा पड़ा हुआ है। करवा चौथ व्रत के चलते इन दिनों मुख्य बाजार में कई इलाकों से लोग खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं, जिन्हें गली के बीचों बीच पड़े हुए मलबे के कारण काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में नगर कमेटी को भी अवगत करवाया गया है, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया और गली में पड़े मलबे को नहीं उठाया गया है। लोगों ने नगर कमेटी से मांग की है कि जल्द से जल्द गली के बीचो-बीच पड़े मलबे को उठाया जाए, जिससे मुख्य बाजार के दुकानदारों के साथ-साथ बाजार में आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। लोगों ने इस संबंध में नगर कमेटी बिलावर से जल्द से जल्द संज्ञान लेने की मांग की है। इस संबंध में नगर कमेटी वार्ड 11 के पार्षद सेवानिवृत्त डीएसपी पूर्ण चंद ने बताया कि नगर कमेटी के सफाई कर्मचारियों को मलवा उठाने के लिए कहा गया है जल्द ही मलबे को हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed