{"_id":"66a992275bd7d12c4f01a79b","slug":"bus-stand-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-111799-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: शिलान्यास से आगे नहीं बढ़ पाया है कठुआ का नया बस स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: शिलान्यास से आगे नहीं बढ़ पाया है कठुआ का नया बस स्टैंड
विज्ञापन
कठुआ। कठुआ के न्यू बस स्टैंड का शिलान्यास बीते नंवबर में किया गया था लेकिन निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है। इससे लोगों ने इस बदहाल बस स्टैंड से बस पकड़ना ही छोड़ दिया है।
गत वर्ष नगर परिषद ने पांच करोड़ की लागत से इसको आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का दावा किया था। शहरी विकास विभाग से इसकी मंजूरी मिलने के बाद पहली किस्त के तौर पर नगर परिषद को एक करोड़ रुपये जारी कर दिए थे लेकिन नौ माह का समय बीत जाने के बाद भी बस स्टैंड में विकास कार्य होता दिखाई नहीं दे रहा है।
गत वर्ष बस स्टैंड के विकास कार्य का उद्घाटन करते तत्कालीन नगर परिषद अध्यक्ष ने दावा किया था कि अगले दो माह में बस स्टैंड का नया स्वरूप लोगों के सामने होगा। इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए स्मार्ट शौचालय, सीसीटीवी, एलईडी डिस्प्ले और एसी रिटायरिंग रूम बनाए जाएंगे। इसके अलावा बस स्टैंड के प्रवेश और निकासी वाले स्थानों पर भव्य गेट बनाए जाएंगे। वहीं, बुजुर्गों और दिव्यांगों की सुविधा के लिए रैंप बनेंगे। एलईडी पर बसों के रूट और समय सारिणी का उल्लेख होगा।
विज्ञापन
बता दें कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत ई-बसों के संचालन से पूर्व आम लोगों को कठुआ के इस बस स्टैंड के विकसित होने की उम्मीद थी। अब ई-बसों का नियमित संचालन भी शुरू हो चुका है लेकिन बस स्टैंड के हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। मौजूदा समय की बात की जाए तो एक लाख से ज्यादा की आबादी वाले कठुआ शहर के न्यू बस स्टैंड में मौजूदा समय में नाममात्र सुविधाएं ही हैं। यहां लोगों के बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। हालात यह हैं कि लोग बस स्टैंड के अंदर जाने की बजाय बाहर सड़क से ही बस में बैठना अच्छा समझते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
लोक सभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के कारण बस स्टैंड का विकास निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो पाया था। इसके कारण इसमें देरी हुई है। चुनावी प्रक्रिया के पूरी होने के बाद लोक निर्माण विभाग को दोबारा इस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए कहा गया है।
-अमित शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, कठुआ