{"_id":"5766f7d84f1c1bd54511bd78","slug":"brnoti-won-the-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार क्रिकेट का खिताब बरनोटी टीम के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार क्रिकेट का खिताब बरनोटी टीम के नाम
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Mon, 20 Jun 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Wicket
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्ली में रविवार को आयोजित सार क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बरनोटी की टीम ने अपने नाम कर लिया। बरनोटी ने इस मुकाबले में निहालपुर की टीम को छह रन से हरा दिया।
विज्ञापन
सार हार्डवेयर द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में 18 टीमों से हिस्सा लिया था। फाइनल मुकाबले के मौके पर ट्रक यूनियन के सदस्य भी उपस्थित रहे। फाइनल में टास जीतकर निहालपुर की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
विज्ञापन
कप्तान का यह फैसला महंगा साबित हुआ। बरनोटी के बल्लेबाजों ने निहालपुर के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। बरनोटी ने आठ ओवर में 140 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी निहालपुर की टीम ने भी जीत के लिए डटकर मुकाबला किया, लेकिन किस्मत बरनोटी के साथ थी। निहालपुर के बल्लेबाज आठ ओवर समाप्त होने तक 135 रन ही बना पाए।
विज्ञापन
छह रन से निहालपुर की टीम को हार का सामना करना पड़ा। फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जसप्रीत को मैन आफ द मैच चुना गया। इस मौके पर आयोजक कमेटी के कमल शर्मा, जुगल शर्मा, सिद्धार्थ, ईशु, सेठी आदि मौजूद रहे।