{"_id":"15139c575c5c086a084375014229eb9a","slug":"bridge-on-ravi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ सौ करोड़ से बनेगा रावी पर पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ सौ करोड़ से बनेगा रावी पर पुल
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Tue, 23 Jun 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत का हिस्सा होकर भी अलग थलग पड़ीं कीड़ियां गंडियाल पंचायतों को सीधा सड़क संपर्क देने के लिए डेढ़ अरब की बड़ी राशि से पुल बनने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 26 को दोपहर साढ़े बारह बजे इस महत्वाकांक्षी योजना का निर्माण कार्य शुरू करवाएंगे।
विज्ञापन
जेकेपीसीसी के माध्यम से प्रस्तावित निर्माण कार्य के क्रियान्वयन की कवायद शुरू कर दी गई है। तीन साल की अवधि में पुल का काम पूरा करने का लक्ष्य है। परियोजना के मूर्त रूप लेने से न सिर्फ दोनों पंचायतों को जिला मुख्यालय से सीधा सड़क संपर्क मिलेगा, बल्कि पंजाब से रियासत में दाखिल होने और जिला मुख्यालय के साथ सीधा संपर्क करने की दूरी बेहद हो जाएगी।
विज्ञापन
रावी पर इस पुल की योजना दशकों से अधर में लटकी हुई थी। स्थानीय सांसद और पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की इस परियोजना में खास दिलचस्पी से केंद्र से मंजूरी मिल पाई है। डॉ. जितेंद्र सिंह के लोकसभा क्षेत्र के नोडल अफसर प्रेमनाथ डोगरा ने बताया कि पुल निर्माण की अनुमानित लागत 158.84 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
पुल की लंबाई 1210 मीटर रहेगी, जिसके दोनों तरफ अप्रोच रोड बनाई जाएगी। कठुआ की तरफ सड़क की लंबाई 4780 मीटर, जबकि गंडियाल पंचायत की तरफ सड़क का विस्तार 2610 मीटर का होगा। तीन वर्ष में निर्माण को पूरा करने का लक्ष्य है।
इस बाबत निर्माण एजेंसी जेकेपीसीसी के वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि निर्माण परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हो गई है। ताजा स्थिति के मुताबिक 26 जून को केंद्रीय मंत्री खुद निर्माण परियोजना का शिलान्यास करेंगे।