फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   BJP workers celebrated the birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई

विज्ञापन
BJP workers celebrated the birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel
सरदार वल्लभ भाई पटेल को कठुआ में श्रद्धासुमन अर्पित करते भाजपाई। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जिला भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी के दर्जनों सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति अपने भाव को प्रदर्शित किया। वहीं वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए भारत संघ के निर्माण और जम्मू कश्मीर के भारत विलय में उनके योगदान को याद किया।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान ने अपने संबोधन में सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री के साथ भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान गृह मंत्री के रूप में कार्य किया। वे एक भारतीय अधिवक्ता और राजनेता थे, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता और भारतीय गणराज्य के संस्थापक थे। जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए देश के संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाई। उनके कारण ही सैकड़ों रियासतों में बंटे भारत को एक विशाल गणराज्य का ओहदा मिला है।
विज्ञापन

वहीं जिला विकास परिषद के उपचेयरमैन रघुनंदन सिंह बब्लू ने कहा कि महान भारत केे निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान अमूल्य रहा है। हालांकि पिछली सरकारों में उनके कार्यों को गौण रखा गया। जिसके कारण उन्हें वह सम्मान नही मिला जिसके वह हकदार रहे। मोदी सरकार के आने के बाद से ही इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत गुजरात में उनकी विशाल प्रतिमा की स्थापना से लेकर उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाना शामिल है। ताकि देश के इस महान सपूत के जीवन से हमारी आने वाली पीढ़ी प्रेरणा ले सके। इस मौके पर पूर्व जिला प्रधान प्रेम नाथ डोगरा, नगर परिषद की उप प्रधान रेखा कुमारी, लखनुपर म्यूनिसिपल कमेटी के प्रधान रविंद्र शर्मा, सुरुमूदीन, सुल्तान खान, पूर्व विधायक कुलदीप राज, राजेश मेहता, दमनजीत सिंह, धर्मवीर सिंह जसरोटिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed