फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   BJP will take out Tiranga Yatra in Basohli today on the success of Operation Sindoor

Kathua News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा बसोहली में आज निकालेगी तिरंगा यात्रा

Thu, 15 May 2025 12:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 15 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
BJP will take out Tiranga Yatra in Basohli today on the success of Operation Sindoor
अटल सेतु से शुरू होकर रामलीला मैदान में होगी समाप्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और पाक प्रायोजित आतंकवाद को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा पहाड़ी उपमंडल बसोहली में वीरवार को तिरंगा यात्रा निकालेगी। यह यात्रा अटल सेतु पुल से सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होकर रामलीला मैदान में समाप्त होगी। इसमें भाजपा के विधायक और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।

जानकारी के अनुसार, वीरवार को भाजपा पहले जिला स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगी और उसके बाद मंडल स्तर पर इस तरह की यात्राओं का आयोजन किया जाएगा, जो आगामी 23 मई तक जारी रहेगी। इस सूचना भाजपा के बसोहली के विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ-साथ जिला स्तर के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को भारतीय सेना के सम्मान में बड़ी संख्या में तिरंगा यात्रा में पहुंचने का आह्वान किया है। दरअसल, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की घोषणा के बाद ही भाजपा देश के सभी प्रदेशों और केंद्र शासित राज्यों में 15 से 23 मई तक सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। इसी कड़ी में भाजपा का पहाड़ी जिला में वीरवार को तिरंगा यात्रा को आयोजित किया जा रहा है। बता दे कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को आतंकवादियों के द्वारा भारतीय पर्यटकों को निशाना बनाया गया था। जिसमें 26 लोगों की दिन दिहाड़े निर्मम हत्या कर दी थी। जिसके बाद बीते 6 अप्रैल की मध्यरात्रि को भारतीय सेना में ऑपरेशन सिंदूर चलकर पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर आतंकवादी और उनके आकाओं को मौत के घाट उतार दिया था। जिसमें भारतीय सेना ने अपने शौर्य का परिचय देकर अपना परचम लहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed