फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Birth anniversery of Maharaja Hari Singh

नाच गाकर और जगह-जगह केक काटकर मनाया महाराजा का जन्मदिन

विज्ञापन
Birth anniversery of Maharaja Hari Singh
बिलावर में महाराजा को याद करते अमर क्षत्रिय राजपूत सभा के सदस्य, संवाद। - फोटो : KATHUA
कठुआ। महाराजा हरि सिंह की 127वीं जयंती पर विभिन्न संगठनों ने शहर में कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान लोगों ने महाराजा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर व केक काटकर खुशी जताई।
विज्ञापन

महाराजा हरि सिंह क्वार्डिनेशन कमेटी की ओर से बरवाल मोड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोग ढोल की थाप पर झूमते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों ने रंजीत सिंह पठानिया को कमेटी का जिला प्रधान घोषित करते हुए उन्हें कमेटी के कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी। पठानिया ने कहा कि काफी समय से लोग महाराजा के जन्मदिवस पर अवकाश की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन सरकारों ने जनमानस की इस मांग को पूरा नहीं किया। इसके कारण ही कमेटी का गठन किया गया है, जो आने वाले दिनों में अपने इस एक सूत्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संषर्घ करेगी।
विज्ञापन

वहीं, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के आयोजित कार्यक्रम के दौरान महाराजा अध्यक्ष ठाकुर करन सिंह जसरोटिया ने कहा कि डोगरा समाज वर्ष 1947 से पहले आजाद था। लेकिन पिछले 70 साल से राजनैतिक दलों की ओर से किए जा रहे भेदभावों के कारण घुटन महसूस कर रहा है। महाराजा ने अपने जीवनकाल में सभी के लिए निशुल्क शिक्षा, बाल विवाह, सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान, सभी जातियों के लिए पूजागृहों में प्रवेश की अनुमति के अलावा सामाजिक भेदभाव को खत्म करने के लिए कानून बनाए। ऐसे महान राजा के जन्मदिवस पर सरकारी अवकाश घोषित किए जाने की डोगरा समाज की लंबे अर्से से मांग रही है। लेकिन, अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष बल्लू सिंह जसरोटिया ने भाजपा पर महाराजा के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब महाराजा को जम्मू-कश्मीर में वह आदर दिलाने के लिए राजपूत करणी सेना संघर्ष करेंगी। वहीं शाम को शहर के मुख्य बाजार में स्थानीय दुकानदारों ने कार्यक्रम किया। दुकानदार मोहिंदर सिंह की अध्यक्षता में दर्जनों दुकानदारों ने महाराजा के चित्र पर फूलमाला चढ़ाकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके कार्यों को याद किया।

महाराजा हरि सिंह के जन्मोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित श्री राजपूत करणी सेना की कठुआ इकाई के सदस्य,

महाराजा हरि सिंह के जन्मोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित श्री राजपूत करणी सेना की कठुआ इकाई के सदस्य, - फोटो : KATHUA

महाराजा हरि सिंह की जयंती पर जयघोष करते महाराजा हरि सिंह क्वार्डिनेशन कमेटी के सदस्य, संवाद।

महाराजा हरि सिंह की जयंती पर जयघोष करते महाराजा हरि सिंह क्वार्डिनेशन कमेटी के सदस्य, संवाद।- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed