फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Bear attack in Sarathal of Bani subdivision, young man injured, referred to GMC

Kathua News: सरथल में भालू के हमले से व्यक्ति घायल, जीएमसी कठुआ रेफर

Thu, 08 May 2025 01:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 08 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bear attack in Sarathal of Bani subdivision, young man injured, referred to GMC
बनी। उप-मंडल बनी के सरथल क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे भालू ने व्यक्ति पर अचानक हमला कर दिया। इसमें व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद सेना की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल को बनी उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया है। घायल की पहचान जलील अहमद (51) पुत्र मिर्जा निवासी वार्ड नंबर-2 बसोहली के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि जब हमला हुआ तो वह साथियों के साथ ऊपरी जंगलों में था। परिजन शिफायत ने बताया कि यह क्षेत्र पहले भी भालू के हमलों का शिकार रह चुका है और अब तक एक दर्जन भेड़-बकरियों को भालू नुकसान पहुंचा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि वन्य जीवों से आमजन की जान-माल को खतरा बना हुआ है और प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। परिजनों ने समय पर मदद पहुंचाने के लिए सेना का आभार जताया और प्रशासन से क्षेत्र में वन्यजीव नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed