फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   bani news, supply water news,

Kathua News: प्रदेश स्तरीय टीम ने पेयजल आपूर्ति की जमीनी हकीकत जानी

Wed, 23 Jul 2025 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 23 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
bani news, supply water news,
बनी। जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए प्रदेश स्तर की उच्चाधिकारियों की एक विशेष टीम बनी पहुंची।
विज्ञापन

इस निरीक्षण का उद्देश्य पाइपलाइन नेटवर्क, जल गुणवत्ता और वितरण प्रणाली की वास्तविक स्थिति की समीक्षा करना था। टीम ने क्षेत्र की दो प्रमुख पाइपलाइनों संदरूण और दूसरी सतसर नाला से जुड़ी पेयजल लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्य जल टंकी, पाइपलाइन की दशा, सप्लाई की नियमितता और पानी की गुणवत्ता का गहनता से परीक्षण किया। कार्यकारी अभियंता कठुआ गिरधारी लाल ने जानकारी दी कि यह दौरा प्रदेश भर में चल रही रैंडम चेकिंग प्रक्रिया का एक हिस्सा है। उन्होंने बताया कि इस बार बनी क्षेत्र का चयन किया गया है, जिससे जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन की जमीनी सच्चाई सामने लाई जा सके। निरीक्षण दल ने तहसीलदार बनी और एसडीएम बनी के साथ संयुक्त बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं और स्थानीय लोगों की शिकायतों पर चर्चा की। कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि प्रत्येक घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed