फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   bani news, land slide news, heavy rain news

Kathua News: भूस्खलन से बनी-भंडार सड़क बाधित, आवाजाही प्रभावित

Wed, 23 Jul 2025 01:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 23 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
bani news, land slide news, heavy rain news
भूस्खलन से बंद हुआ बनी-भंडार मार्ग। संवाद - फोटो : संवाद
15,000 की आबादी हुई परेशान, प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किया
विज्ञापन


बनी। भारी बारिश के चलते बनी से भंडार को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर भूस्खलन से क्षेत्र की सात पंचायतों की 15 हजार आबादी प्रभावित रही। सड़क पर जगह-जगह भारी मलबा और पत्थर गिरने से यातायात ठप हो गया।
स्थानीय चालक मोहम्मद आजाद ने बताया कि लगातार बारिश के कारण हम यहीं फंसे हुए हैं। सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर और भारी मात्रा में मिट्टी गिर गई है जिससे बसें चलाना असंभव हो गया है।
विज्ञापन

उधर बनी-ढग्गर मार्ग पर भी यातायात आंशिक रूप से प्रभावित रहा। छरोड़ी, नाथी मोड़ के इलाके में पस्सियां गिरने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। भारी बारिश के चलते बनी से धमान के बीच सड़क के किनारे कई जगह से धंसते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मशीनरी को मौके पर भेज दिया गया है और सड़क से मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही यह मार्ग यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
-मोहम्मद सलीम, सहायक कार्यकारी अभियंता पीएमजीएसवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed