फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   bani news, agriculture news, farmer news, corn crop news

Kathua News: रोलका क्षेत्र में मक्की की फसल को भारी नुकसान, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

Sat, 26 Jul 2025 12:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 26 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
bani news, agriculture news, farmer news, corn crop news
धान की फसल पर फिजी वायरस के हमले के बाद बौनेपन की सामने आई समस्या । स्रोत : जागरूक पाठक
बनी। कठुआ जिले के बनी उपमंडल के रोलका क्षेत्र में हाल ही में हुई लगातार तेज बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। इस क्षेत्र में मक्की की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी फसल पानी में डूब गई है, जिससे किसानों की कमर टूट गई है और उनकी सालभर की मेहनत पर संकट मंडरा गया है। स्थानीय किसानों ने बताया कि तेज बारिश के कारण कई एकड़ में खड़ी फसल या तो बह गई है या पूरी तरह सड़ चुकी है। पूर्व सरपंच बिमला देवी ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि रोलका और आसपास के इलाकों में मक्की की फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसान बेहद परेशान हैं। सरकार को तुरंत सर्वे करवाकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए ताकि वे दोबारा खेती करने के काबिल बन सकें। ग्रामीणों ने भी मांग की है कि कृषि विभाग का दल मौके पर भेजा जाए और वास्तविक स्थिति का जायजा लिया जाए ताकि उन्हें समय पर राहत मिल सके। पूर्व सरपंच सुशील कुमार गत्ती ने प्रशासन की उदासीनता पर सवाल उठाते हुए कहा कि रोलका और आसपास के इलाकों के किसान बहुत बड़ी मुसीबत में हैं। उनकी मक्की की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। न उन्हें बीमा योजना का लाभ मिला और न ही प्रशासन ने अब तक कोई मदद दी है। उन्होंने मांग की है कि नुकसान का सर्वे करवा कर किसानों को मुआवज़ा दिया जाए ताकि वे फिर से खेती के लायक बन सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed