{"_id":"6869749debece499190a50c6","slug":"bani-bhandar-road-closed-for-a-week-due-to-landslide-traffic-affected-kathua-news-c-201-1-knt1006-121665-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बनी-भंडार सड़क बंद, आवाजाही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बनी-भंडार सड़क बंद, आवाजाही प्रभावित
Mon, 07 Jul 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 07 Jul 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
बनी-भंडार सड़क पर गिरे मलबे को हटाती जेसीबी। संवाद
क्षेत्र की 15 हजार आबादी को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना
संधार और भंडार के बीच भूस्खलन की चपेट में आने से बाधित हुई सड़क
बनी। बनी को भंडार से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पिछले एक सप्ताह से भूस्खलन के चलते बंद पड़ी है। इससे क्षेत्र की 15 हजार आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क संधार और भंडार के बीच एक स्थान पर भूस्खलन की चपेट में आने से बाधित हो गई है।
सड़क बंद होने से लोगों की दैनिक आवाजाही, आपातकालीन सेवाएं और बच्चों की स्कूल पहुंच भी प्रभावित हो रही है। पूर्व सरपंच संधि तारा चंद ने बताया कि यह सड़क क्षेत्र की जीवन रेखा है और इसके बंद होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं। मरीजों को अस्पताल पहुंचाना, राशन और आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी और सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क बहाली के कार्य को प्राथमिकता देने की मांग की है।
कोट
पिछले दो-तीन दिनों से संधि के पास लगातार भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन करीब 200 फुट की ऊंचाई से सड़क पर गिरने से स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। यहां छोटी मशीनों से कार्य संभव नहीं हो पा रहा। हमने लेजर विभाग से समन्वय कर बड़ी मशीन की मांग की है। बड़ी मशीन आते ही सड़क बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
मोहम्मद सलीम, एईई प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना