फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Awareness

कृषि विभाग ने योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
Awareness
जिला कृषि विभाग कार्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य कृषि अधिकारी विजय - फोटो : KATHUA
कठुआ। किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए कृषि विभाग ने एपिडर्मल ग्रोथ फैक्टर योजना शुरू की है। इसके प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए विभाग ने वीरवार को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य कृषि अधिकारी विजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि कठुआ की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है। किसान संगठन और प्रगतिशील किसान संगठन बनाकर इस एपिडर्मल ग्रोथ फैक्टर योजना के साथ अन्य योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं। इस अवसर पर लघु कृषक कृषि व्यापार संघ के प्रतिनिधि एसबी कटियार ने बताया कि उनका संघ भारत सरकार की ओर से पंजीकृत है। जो भारत सरकार कृषि एवं सहकारिता मंत्रालय के अधीन काम करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एपिडर्मल ग्रोथ फैक्टर योजना के प्रचार प्रसार के लिए इस तरह के जिला स्तरीय कार्यक्रम किए जा रहे हैं, ताकि किसान इसका लाभ उठा पाएं। इस योजना का मुख्य काम किसान उत्पादक संगठन कंपनियों के आधार को मजबूत बनाना है। इसके तहत पात्र कृषक संगठन अधिकतम 15 लाख तक का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने इस योजना के तहत कृषि व्यापार विकास के लिए योजना, ऋण गारंटी निधि जैसी अन्य योजनाओं के बारे में बताया। अंत में जिला कृषि अधिकारी राजू महाजन ने वशिष्ट अधिकारियों एवं उपस्थित किसानों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर मुख्य पशुपालन अधिकारी सतवीर सिंह, जिला भेड़ पालन अधिकारी सुरिंदर गुप्ता, कृषि विज्ञान केंद्र विभाग के प्रमुख डॉ. विशाल महाजन, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed