फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   attacked by Sharp weapons

तेजधार हथियार से किया हमला

Tue, 23 Jun 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Tue, 23 Jun 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
 attacked by Sharp weapons

शहर से सटे खोख्याल गांव के नजदीक नगरी की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवकों पर घात लगाकर तेजधार हथियार से किए गए हमले में दोनों युवक जख्मी हो गए। रविवार देर रात हुए हमले में घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।

विज्ञापन


घायलों की पहचान जतिंदर शर्मा (27) निवासी वार्ड पांच कठुआ और रमण गुप्ता (35) निवासी वार्ड छह के रूप में हुई है। घायल युवकों ने बताया कि वह बाइक पर जा रहे थे। अंधेरे की आड़ लेकर अज्ञात हमलावर ने उन्हें रोका। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते उन पर तेजधार हथियार से हमला हो गया।
विज्ञापन


घायलों ने बताया कि वह हमलावर की पहचान नहीं कर पाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, बसोहली तहसील की धार झेंखर पंचायत में भूमि विवाद में हुई झड़प में एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। तेज धार हथियार से युवक का एक अंगूठा कट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय मक्खन लाल निवासी धार झेंखर पर रविवार की शाम कमल किशोर निवासी पलाही बसोहली ने हमला कर दिया। तेजधार हथियार से बचने के लिए मक्खन लाल ने हाथ आगे किया तो अंगूठा कट गया। खून से लथपथ उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से जीएमसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed