फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   attack

भूमि विवाद में व्यक्ति ने सगे भाई पर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
attack
हीरानगर। राजबाग थाना के अंतर्गत कंडी क्षेत्र के गांव ठठी में भूमि विवाद के चलते व्यक्ति ने अपने सगे भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में भाई की उंगलियां कट गईं हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव के केवल सिंह पुत्र ज्ञान सिंह और उसके भाई हरबंस सिंह के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

इसी विवाद को लेकर मंगलवार देर रात दोनों में हाथापाई हो गई। हाथापाई के बाद नौबत यहां तक आ पहुंची कि केवल सिंह ने तेजधार हथियार (दुराट) से अपने भाई हरबंस सिंह पर हमला कर दिया। हमले में हरबंस सिंह के हाथों की उंगलियां कट गईं और वह गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की ओर से दी गई सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को हीरानगर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में आईपीसी की धारा 451, 323 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed